वैभव सूर्यवंशी के तूफान को देख फैन बने विराट कोहली, मैच के बाद मुलाकात कर द‍िया यादगार ‘तोहफा’

News Saga Desk

महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बना ली है, बता दें कि युवा बल्लेबाज ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, उनकी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान ने 202 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की।

78 रन की धमाकेदार पारी से बने मैच के हीरो

गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सूर्यवंशी ने 78 रनों की आक्रामक पारी खेली, लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने बिना किसी दबाव के बल्लेबाजी की और शुरुआत से ही विरोधी गेंदबाजों पर हावी रहे। उनकी इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

अनुभवी गेंदबाजों पर भी किया आक्रमण

सूर्यवंशी ने पावरप्ले के दौरान ही भुवनेश्वर कुमार और जॉश हेजलवुड जैसे अनुभवी गेंदबाजों पर हमला बोला। उनके आत्मविश्वास और आक्रामक अंदाज के सामने RCB के गेंदबाज बेबस नजर आए।

विराट कोहली ने की सराहना

युवा बल्लेबाज के प्रदर्शन से विराट कोहली भी काफी प्रभावित नजर आए, मैच के बाद कोहली ने सूर्यवंशी से मुलाकात की और उनकी राजस्थान रॉयल्स की कैप पर ऑटोग्राफ देते हुए एक खास संदेश लिखा। यह पल युवा खिलाड़ी के लिए यादगार बन गया।

ऑरेंज कैप पर किया कब्जा

इस शानदार पारी के साथ सूर्यवंशी ऑरेंज कैप होल्डर भी बन गए हैं, लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के चलते वह इस सीजन के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।

राजस्थान की शानदार जीत

एक समय 202 रनों का लक्ष्य मुश्किल नजर आ रहा था, लेकिन सूर्यवंशी की पारी ने मैच का रुख बदल दिया, अंततः राजस्थान रॉयल्स ने 12 गेंद शेष रहते हुए मुकाबला जीत लिया और टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

Read More News

शिरडी में साईं बाबा के दर्शन कर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आध्यात्मिक स्थलों से मिलती है प्रेरणा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महाराष्ट्र प्रवास के दौरान शिरडी पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार...

Read More