झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले तीन दिन बारिश और तेज हवा के आसार

NEWS SAGA DESK

रांची :- झारखंड में मौसम का रुख बदलने लगा है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। रांची स्थित मौसम केंद्र ने राज्य के कई जिलों में बारिश, मेघ गर्जन और तेज हवाओं की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य में मौसम सक्रिय बना रहेगा।

गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी और आसपास के उत्तर-मध्य क्षेत्रों को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम का प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

डालटनगंज रहा सबसे गर्म

पिछले 24 घंटे के दौरान डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चाईबासा में 39.4 डिग्री और जमशेदपुर में 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

18 जून को ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 18 जून के लिए भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। पूर्वी और मध्य झारखंड के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

राज्यसभा चुनाव के दिन राजधानी रांची में भी आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि किसी बड़े मौसमीय व्यवधान की आशंका नहीं है, लेकिन तेज हवा और स्थानीय बारिश को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

तापमान में होगी गिरावट

19 जून को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मेघ गर्जन और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है

Read More News

सुदेश महतो ने की आरएसएस पर हुए हमले की निंदा, पेट्रोल बम हमले को बताया लोकतंत्र पर प्रहार

आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के विज़न से बदली ग्रामीण अर्थव्यवस्था, ‘पलाश’ ब्रांड के जरिए वैश्विक बाजार तक पहुंचा झारखंड का आम

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की दूरदर्शी सोच और ग्रामीण महिलाओं की मेहनत ने झारखंड की ग्रामीण...

Read More