घुटियारी शरीफ में गिरफ्तार हेरोइन तस्कर को सात दिनों की पुलिस हिरासत 

NEWS SAGA DESK

बारुईपुर हेरोइन तस्करी को नाकाम करने में दक्षिण 24 परगना जिला अंतर्गत जीवनतला थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने शनिवार रात सैफुद्दीन लश्कर नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। रविवार को उसे अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां न्यायाधीश ने उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, चोरी छिपे हेरोइन की तस्करी की जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही जीवनतला थाने की पुलिस ने शनिवार रात दक्षिण 24 परगना जिला अंतर्गत घुटियारी शरीफ के मखालतला इलाके में तलाशी अभियान चला कर सैफुद्दीन लस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से करीब 300 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस उससे पूछताछ कर अधिक जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है।

Read More News

झारखंड अग्निशमन सेवा को मिली 58 आधुनिक मिनी टेंडर गाड़ियां, सीएम हेमंत सोरेन ने दिखाई हरी झंडी

झारखंड अग्निशमन सेवा में 58 आधुनिक मिनी टेंडर वाटर विथ मिस्ट टेक्नोलॉजी वाहन शामिल। मुख्यमंत्री...

Read More