फतेहाबाद में शराब ठेकेदार पर फायरिंग के दाे आराेपी हथियार समेत काबू 

NEWS SAGA DESK

फतेहाबाद। सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने भूना क्षेत्र से दो युवकों को भारी मात्रा में हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान सुशील कुमार उर्फ शीलू पुत्र बेदी व सन्नी पुत्र औमप्रकाश निवासी वार्ड नं. 11 भूना के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 7 अवैध पिस्तौल व 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दाेनाें युवक शराब ठेकेदार पर फायरिंग करके जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित थे, जो कुख्यात बदमाश विक्रम गैंग से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। इनमें सुशील उर्फ शीलू गैंग के सरगना का खामस-खास बताया गया है। गुरुवार काे इस बारे जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ फतेहाबाद प्रभारी ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम एएसआई राजकुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान भूना से गांव मोचीवाली की तरफ जा रही थी तो भूना से कुछ ही दूरी पर दो युवक पैदल आते दिखाई दिए। दोनों युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गए और एकदम मुडक़र कच्चे रास्ते पर चलने लगे। शक के आधार पर पुलिस कर्मचारियों ने दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम सुशील कुमार उर्फ शीलू पुत्र बेदी व सन्नी पुत्र औमप्रकाश निवासी वार्ड नं. 11 भूना बताया। दोनों ही युवक अपने संगठन के साथ मिलकर अवैध हथियारों के साथ जघन्य अपराधों को अंजाम देते हैं। पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो सुशील की एक जेब से एक नाजायज पिस्तौल 30 बोर व 6 जिंदा कारतूस, दूसरी जेब से एक नाजायज पिस्तौल 30 बोर व 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। सन्नी की तलाशी लेने पनर उसके पास से एक नाजायज पिस्तौल 30 बोर व 2 जिंदा कारतूस तथा उसके पिट्ठू बैग से 4 नाजायज पिस्तौल 315 बोर व 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस तरह पुलिस ने इनसे कुल 7 नाजायज पिस्तौल व 20 जिंदा कारतूस बरामद कर इनके खिलाफ भूना थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Read More News

पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल मेस में बड़ी गड़बड़ी, एक्सपायर खाद्य पदार्थ जब्त

पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल मेस की जांच में एक्सपायर व मिसब्रांडेड खाद्य पदार्थ मिले।...

झारखंड के दुमका के रेशम किसान शम्भूनाथ देहरी को राष्ट्रीय सम्मान, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया पुरस्कृत

दुमका के रेशम किसान शम्भूनाथ देहरी को केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर ‘प्राइवेट...

बिहार विधान परिषद चुनाव: जन सुराज ने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, प्रशांत किशोर का शिक्षकों से 3 बड़े वादे

बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज ने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। प्रशांत किशोर ने शिक्षकों...

Read More