बिहार में भागलपुर-जमालपुर रेलखंड के बीच  ट्रेन की चपेट में आने से दो महिला समेत एक पुरुष की मौत 

News Saga Desk

पटना : बिहार में मालदा डिवीज़न अंतर्गत भागलपुर – जमालपुर रेल खंड के ऋषि कुंड हॉल्ट के पास अप गया हावड़ा एक्सप्रेश ट्रेन की चपेट में आने से आज दो महिला सहित एक पुरुष की मौके पर मौत हो गई।

मरने वाले में बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी 65 वर्षीय राम रुचि देवी, पुत्र 42 वर्षीय अमित ओर 65 वर्षीय उषा देवी है। सभी मृतक व रतनपुर गांव के ही रहने वाले हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब सभी लोग देवघर जमालपुर ट्रेन पकड़ने के लिए ऋषिकुंड आ रहे थे ।वही रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अप ट्रेन गया हावड़ा की चपेट में आ गए और मौके पर तीनों लोगों की मौत हो गई।

तीनों का क्षत- विक्षत स्थिति में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए लेकिन इसकी सूचना स्थानीय जिला प्रशासन के अलावा पुलिस प्रशासन को भी दे दिया गया है ।

जमालपुर रेल पुलिस घटनास्थल पहुंच गई है और शव को हटाया जा रहा है। परिजनों की माने तो मृतक तीनों अहले सुबह देवघर जमालपुर ट्रेन पकड़ने के लिए ऋषि कुण्ड हॉल्ट गए थे । रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई जिसमें एक परिवार के मां बेटे है। रुची देवी के पुत्र और ग्रामीण मनोज कुमार ने बताया कि ऋषिकुंड हॉल्ट पर ना ही प्लेटफॉर्म है ना दी फुट ओवरब्रिज है जिसके कारण हर साल कई लोग ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो जाती है।

Read More News

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More