मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे के कारोबार का खुलासा, स्टोर संचालक गिरफ्तार

NEWS SAGA DESK

हरिद्वार,। मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार की सूचना पर एएनटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने रेड मारकर प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन व गोलियां बरामद की। मौके से स्टोर संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम धनपुरा में एक बिना लाइसेंस के चल रहे जनता मेडिकल स्टोर पर दवाइयों की आड में नशे के कारोबार करने की सूचना पुलिस को मिली। जिस पर एएनटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर मौके से 66 नशे के इंजेक्शन व 3300 नशे की गोलियां बरामद की। पुलिस ने मौके से मेडिकल संचालक सहवान पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी को हिरासत में ले लिया।

आरोपी प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन और दवाइयाँ जिनसे भी खरीदता था पुलिस उनके खिलाफ जांच कर कार्यवाही की बात कह रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Read More News

पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल मेस में बड़ी गड़बड़ी, एक्सपायर खाद्य पदार्थ जब्त

पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल मेस की जांच में एक्सपायर व मिसब्रांडेड खाद्य पदार्थ मिले।...

झारखंड के दुमका के रेशम किसान शम्भूनाथ देहरी को राष्ट्रीय सम्मान, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया पुरस्कृत

दुमका के रेशम किसान शम्भूनाथ देहरी को केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर ‘प्राइवेट...

बिहार विधान परिषद चुनाव: जन सुराज ने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, प्रशांत किशोर का शिक्षकों से 3 बड़े वादे

बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज ने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। प्रशांत किशोर ने शिक्षकों...

Read More