विधानसभा अध्यक्ष ने किया पुस्तक का विमोचन

रांची, झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में संथाल परगना के प्रख्यात कवि एवं लेखक धनेश्वर सिंह राय की ओर से रचित काव्य संग्रह ‘उद्गार’ का औपचारिक विमोचन किया।

इस अवसर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लेखक धनेश्वर की लेखनी में झारखंड के प्रति गहरी संवेदनाएं झलकती हैं। यह प्रसन्नता की बात है कि कृषि कार्य में व्यस्त रहने के बावजूद उन्होंने कई पुस्तकों की रचना की है। उनकी साहित्यिक यात्रा प्रेरणादायक है।

उन्होंने धनेश्वर सिंह राय की रचनात्मकता और साहित्यिक योगदान की जमकर सराहना की।

पुस्तक के लेखक धनेश्वर सिंह राय, जो मूलतः संथाल परगना क्षेत्र से आते हैं। काल कवि के रूप में चर्चित रहे हैं। वे साहित्य और कविता के माध्यम से समाज के समसामयिक सरोकारों को उजागर करते रहे हैं।

लेखक ने बताया कि ‘उद्गार’ एक बहुआयामी काव्य संग्रह है। इसमें कविताओं के साथ‑साथ समसामयिक विषयों पर लेख भी शामिल हैं। पुस्तक के द्वितीय अध्याय में प्रकाशित कविता रवि प्रकाश पुंज हैं। इसे विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो को समर्पित किया गया है।

Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More