भारत और इंग्लैंड के बिच पहला वनडे आज

News Saga Desk

नागपुर। भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। गुरुवार को नागपुर के विदर्भ स्टेडियम में मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। इस मैदान पर दोनों टीमें पहली बार वनडे में आमने-सामने होंगी। इंग्लिश टीम को टी-20 सीरीज में 4-1 से हराकर मोमेंटम भारतीय टीम के पास हैं। टीम ने पिछले साल सिर्फ 3 वनडे खेले थे। 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए यह सीरीज महत्वपूर्ण है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इसी सीरीज से प्लेइंग कॉम्बिनेशन तय करना होगा।

मैच डिटेल्स

पहला वनडे तारीख: 6 फरवरी

जगह: विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन, नागपुर

समय: टॉस: 1:00 PM, मैच स्टार्ट: 1:30 PM


मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने की पत्रकारों की भूमिका की सराहना

माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को रांची प्रेस क्लब द्वारा जे.के. इंटरनेशनल क्रिकेट...

February 4, 2026

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More