नया आयकर विधेयक गुरुवार को संसद में किया जा सकता है पेश

News Saga Desk

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार, 13 फरवरी को नया आयकर विधेयक को लोकसभा में पेश कर सकती हैं। इस विधेयक का उद्देश्य 64 साल पुराने आयकर अधिनियम में बड़े पैमाने पर बदलाव करना है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण गुरुवार को नया आयकर विधेयक लोकसभा में पेश कर सकती हैं। इस विधेयक का उद्देश्य 64 साल पुराने आयकर अधिनियम में बड़े बदलाव करना ओर मौजूदा आयकर अधिनियम, 1961 की धाराओं, खंडों और जटिलताओं को सरल और कम करना है।

कानून बनने के बाद यह विधेयक छह दशक पुराने आयकर अधिनियम 1961 की जगह लेगा, जो समय के साथ और विभिन्न संशोधनों के बाद जटिल हो गया था। लोकसभा में पेश होने वाला यह विधयेक 536 धाराओं और 23 अध्यायों में तैयार 622 पृष्ठों वाला यह एक व्यवस्थित और सरलीकृत आयकर विधेयक, 2025 होगा। उल्‍लेखनीय है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने केंद्रीय बजट 2025 के भाषण के दौरान घोषणा की कि संसद के बजट सत्र के दौरान एक नया आयकर विधेयक पेश किया जाएगा।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More