चैंपियंस ट्रॉफी: साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रनों से हराया

News Saga Desk

कराची। चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रन से हरा दिया। शुक्रवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने बैटिंग चुनी। टीम ने 6 विकेट खोकर 315 रन बना दिए। जवाब में अफगानिस्तान 43.3 ओवर में 208 रन बनाकर ऑलआउट हो गया। साउथ अफ्रीका से रायन रिकेलटन ने सेंचुरी लगाई। वे प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। ऐडन मार्करम ने 52, टेम्बा बावुमा ने 58 और रासी वान डर डसन ने 52 रन बनाए। कगिसो रबाडा ने 3 और लुंगी एनगिडी ने 2 विकेट लिए। अफगानिस्तान से रहमत शाह ने 90 रन बनाए। मोहम्मद नबी को 2 विकेट मिले।


Read More News

शिरडी में साईं बाबा के दर्शन कर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आध्यात्मिक स्थलों से मिलती है प्रेरणा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महाराष्ट्र प्रवास के दौरान शिरडी पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार...

Read More