मुंबई के BKC में खुलने जा रहा है टेस्ला का पहला शोरूम

News Saga Desk

मुंबई। दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मैन्युफैक्चरर टेस्ला भारत का अपना पहला शोरूम मुंबई में खोलेगी। यह मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में होगी।

कंपनी ने हाल ही में इसके लिए डील फाइनल की है। प्रॉपर्टी मार्केट के सोर्सेस के अनुसार, टेस्ला BKC में एक कॉमर्शियल टावर के ग्राउंड फ्लोर पर 4,000 स्क्वायर फीट की जगह ले रही है। यहां वह अपने कार मॉडल्स को शोकेस करेगी और बेचेगी। कंपनी इस जगह के लिए मंथली लीज रेंट करीब 900 रुपए प्रति वर्ग फीट या करीब 35 लाख रुपए देगी। लीज एग्रीमेंट पांच साल के लिए है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी यहां सबसे किफायती EV उतारने की तैयारी में है। इसकी कीमत 25 हजार डॉलर (21.71 लाख रुपए) हो सकती है। यह कौन-सा मॉडल होगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, EV कार को लेकर भारत की मौजूदा इंपोर्ट पॉलिसी हिसाब से 21 लाख रुपए की कार भारतीय बाजार में 36 लाख रुपए तक हो सकती है। अभी बाहर से आने वाली इलेक्ट्रिक कारों पर 75% तक बेसिक कस्टम ड्यूटी लगती है। हालांकि, कंपनियां अगर सरकार के साथ MoU करती हैं तो 35,000 डॉलर से ऊपर की कारों पर कस्टम ड्यूटी 15% लगेगी। ड्यूटी पर यह छूट एक साल में 8 हजार कारों पर ही मिलेगी।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More