लियोनेल मेसी चोट के कारण अर्जेंटीना की वर्ल्ड कप क्वालीफायर टीम से बाहर

News Saga Desk

ब्यूनस आयर्स। इंटर मियामी के स्टार फॉरवर्ड लियोनेल मेसी उरुग्वे और ब्राजील के खिलाफ अर्जेंटीना के आगामी फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। 37 वर्षीय मेसी को अर्जेंटीना की 26 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया, जबकि उन्होंने रविवार को एमएलएस मैच में अटलांटा यूनाइटेड के खिलाफ इंटर मियामी के लिए पूरे 90 मिनट खेले और शानदार गोल भी किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेसी को मैच के दौरान बाईं जांघ में चोट (एडडक्टर स्ट्रेन) लगी, जिसके चलते वे उरुग्वे (शुक्रवार, अवे मैच) और ब्राजील (मंगलवार, होम मैच) के खिलाफ नहीं खेल सकेंगे।

अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने 33 खिलाड़ियों की प्रारंभिक सूची में से पाउलो डिबाला (रोमा), जियोवानी लो सेल्सो (रियल बेटिस) और गोंजालो मोंटीएल (रिवर प्लेट) को भी अंतिम टीम से बाहर कर दिया है। अर्जेंटीना इस समय 12 मैचों में 25 अंकों के साथ 10 टीमों वाली दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग तालिका में शीर्ष पर है। उरुग्वे 20 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

अर्जेंटीना की 26 सदस्यीय टीम

गोलकीपर: एमिलियानो मार्टिनेज, जेरोनिमो रुली, वाल्टर बेनिटेज़।

डिफेंडर: नाहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, जर्मन पेज़ेला, लियोनार्डो बालेरदी, जुआन फोइथ, निकोलस ओटामेंडी,. फाकुंडो मेडिना, निकोलस टाग्लियाफिको।

मिडफील्डर: लिआंड्रो पारेडेस, एंज़ो फर्नांडीज़, रोड्रिगो डी पॉल, एक्सेकिएल पालासिओस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, माक्सिमो पेरोने, जुलियानो सिमेओने, बेंजामिन डोमिंगुएज़, थियागो आल्माडा।

फॉरवर्ड: निकोलस गोंज़ालेज़, निकोलस पाज़, जूलियन अल्वारेज़, लाउतारो मार्टिनेज, सेंटियागो कास्त्रो, एंजेल कोरिया।


उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत, दर्शक अब कर सकेंगे दीदार

रांची | भगवान बिरसा जैविक उद्यान से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। उद्यान में जन्मी एशियाई शेर की...

Read More