AXIS बैंक में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान; दस्तावेज हुए राख 

News saga Desk

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले में रविवार को एक्सिस बैंक की शाखा में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये के सामान का नुकसान हुआ। यह घटना आरएस थाना क्षेत्र के नवटोल इलाके में हुई, जहां शॉट सर्किट के कारण आग लगी। अनुमान के मुताबिक, इस आगलगी से लगभग 5 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर पाया गया काबू

आग लगने के बाद स्थानीय लोगों और आसपास के दुकानदारों ने तुरंत इसकी सूचना बैंक कर्मचारियों और स्थानीय थाना को दी। जब बैंक के अंदर से धुआं बाहर निकलते देखा गया, तो स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। लगभग आधे घंटे के बाद दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। तब तक बैंक कर्मी भी मौके पर पहुंच चुके थे और बैंक का दरवाजा खोला गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया।

लाखों का सामान जलकर राख

बैंक शाखा रविवार को बंद थी, इस कारण किसी के जानमाल की हानि नहीं हुई। बैंक शाखा के प्रबंधक अमित कुमार झा ने बताया कि आग लगने का कारण शॉट सर्किट हो सकता है। इस हादसे में तीन कंप्यूटर सेट, कुर्सियां, टेबल सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए।

5 लाख रुपये का नुकसान

बैंक कर्मचारियों के अनुसार, आग लगने से बैंक को लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, शाखा प्रबंधक ने बताया कि घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है और उनके द्वारा आकलन के बाद ही वास्तविक नुकसान का आंकलन किया जा सकेगा।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More