DC vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग का चौथा मुकाबला आज, विशाखापट्टनम में DC से पहली बार होगा सामना

News Saga Desk

विशाखापट्टनम। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन के चौथे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) से होगा। मैच दिल्ली के सेकेंड होमग्राउंड डॉ YS राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। यहां दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे का सामना करेंगी। आज दो टीमों के पूर्व कप्तान अपनी ही पुरानी टीम के खिलाफ उतर सकते हैं। पिछले साल ऋषभ पंत दिल्ली और केएल राहुल लखनऊ के कप्तान थे। पंत को लखनऊ ने मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपए में खरीदा, जो इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। वहीं, राहुल को दिल्ली ने 14 करोड़ रुपए में टीम के साथ जोड़ा था।

मैच डिटेल्स, चौथा मैच

DC vs LSG

तारीख: 24 मार्च

स्टेडियम: डॉ YS राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम

टाइम: टॉस- 7:00 PM

मैच स्टार्ट- 7:30 PM

हेड टु हेड में आगे लखनऊ

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL में अब तक 5 मैच खेले गए। 3 में लखनऊ और 2 में दिल्ली को जीत मिली। विशाखापट्टनम में दोनों टीमें पहली बार भिड़ेंगी। दोनों टीमों को पहली IPL ट्रॉफी का इंतजार है।


बिहार की राजनीति में एक युग का हुआ अंत ! आज नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

बिहार की राजनीति में सोमवार को एक अहम मोड़ आया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की...

March 30, 2026

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More