RJD सुप्रीमो लालू यादव पटना के पारस अस्पताल में हुए भर्ती, दिल्ली जाने की थी तैयारी

News Saga Desk

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बुधवार की सुबह उनका ब्लड शुगर और बीपी दोनों अचानक बढ़ने के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई। इसके बाद उन्हें पटना के राजाबाजार स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी है, लेकिन दिल्ली जाने से पहले उनका मेडिकल चेकअप किया जाएगा। लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं, उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी दिल्ली जाने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंची थीं, लेकिन जैसे ही उन्हें जानकारी मिली कि लालू यादव को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वह भी एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल के लिए रवाना हो गईं। पारस अस्पताल के बाहर राजद सुप्रीमो के समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई है। जैसे ही उन्हें यह खबर मिली कि उनके नेता लालू यादव अस्पताल में भर्ती हैं, वह भी वहां पहुंच गए। अस्पताल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More