News Saga Desk
रांची। झारखंड के मौसम में बदलाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के मुताबिक दोपहर प्रदेश का मौसम बदला। राजधानी रांची में तेज हवा के साथ जम कर बारिश हुई। वहीं देवघर, लोहरदगा, रामगढ़ और हजारीबाग सहित अन्य जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

संथाल परगना के जिलों में काले बादल छाए हुए हैं।
आकाशीय बिजली ने 6 लोगों की जान
पिछले 24 घंटे के दौरान हुए बारिश और वज्रपात ने आम जीवन को प्रभावित किया। इस दौरान सबसे अधिक बारिश खूंटी में 50 मिमी में हुई। राज्य की राजधानी रांची में 27 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। सोमवार को उत्तर-पूर्व इलाके में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। लातेहार में 41 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
बारिश के दौरान वज्रपात भी हुआ। इस वज्रपात ने राज्य के अलग- अलग जगहों पर 6 लोगों की जान ले ले ली। जानकारी के मुताबिक गढ़वा में 3, रामगढ़ में 2, हजारीबाग में 1 की मौत हुई है। अन्य जिलों में बारिश के दौरान हुए वज्रपात से कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
23 मई तक आंधी-तूफान के साथ बारिश
इधर, मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्व-पश्चिम की ओर से आ रही नमी के कारण मौसम में बदलाव जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 21 मई से पूरे झारखंड में आंधी के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात व बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। यह स्थिति 23 मई तक रहेगी। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
No Comment! Be the first one.