लिवर और किडनी में जमा गंदगी साफ करेंगे ये 5 ड्रिंक्स, रोज पीने से शरीर की सूजन भी होगी कम

News Saga Desk  

नई दिल्ली। हमारी अनहेल्दी लाइफस्टाइल, प्रदूषण और जंक फूड्स खाने की वजह से हमारे शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। शरीर की गंदगी को फिल्टर करने का काम लिवर और किडनी का होता है। इसलिए इनमें भी ये टॉक्सिन्स धीरे-धीरे जमा होने लगते हैं और इनके फंक्शन को प्रभावित करना शुरू कर देते हैं।

इसके कारण थकान, पाचन से जुड़ी समस्याएं और अन्य कई परेशानियां भी हो सकती हैं। इसलिए लिवर और किडनी को डिटॉक्स (Drinks to Reduce Inflammation) करना बेहद जरूरी है। आइए जानें 5 ऐसे ड्रिंक्स (Kidney Cleansing Drinks), जो लिवर और किडनी में जमा गंदगी को साफ करने में मदद करती हैं।

लिवर और किडनी डिटॉक्स करने के लिए ड्रिंक्स

नींबू और अदरक का पानी

नींबू और अदरक का पानी एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरे होते हैं। ये लिवर और किडनी की सूजन को कम करते हैं, उन्हें फ्री रेडिकल डैमेज से बचाते हैं और पाचन को भी दुरुस्त बनाते हैं। इस ड्रिंक को पीने से लिवर और किडनी में जमा टॉक्सिनस् साफ होते हैं। इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें और इसमें एक इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस करके मिलाएं। इस पानी को सुबह खाली पेट पिएं।

हल्दी वाला दूध (गोल्डन मिल्क)


हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो सूजन कम करने में मदद करता है। हल्दी में एंटी-माइक्रोबियल गुण भी होते हैं, जो शरीर को इन्फेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। हल्दी वाला दूध किडनी और लिवर में जमा गंदगी को साफ करने में मदद करता है।एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं और रात को सोने से पहले पिएं।

चुकंदर और गाजर का जूस

चुकंदर लिवर में जमा गंदगी को साफ करने के लिए बेस्ट हैं। इसमें मौजूद कंपाउंड्स टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। साथ ही गाजर में मौजूद फाइबर भी लिवर और किडनी के लिए फायदेमंद होता है।इस जूस को बनाने के लिए एक चुकंदर और दो गाजर को ब्लेंडर में पीसकर जूस निकालें और इसमें स्वादानुसार नींबू और काला नमक मिलाकर सुबह के समय पिएं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में कैटेचिन्स होते हैं, जो बहुत पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह फ्री रेडिकल डैमेज से बचाता है। इसके अलावा, यह डाइयूरेटिक होता है, जो यूरिन के जरिए किडनी के टॉक्सिन्स बाहर निकालता है। ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में भी मदद करता है।एक कप गर्म पानी में ग्रीन टी बैग को 2-3 मिनट रखें और बिना चीनी या किसी स्वीटनर के पिएं। दिनभर में आप एक से दो कप ग्रीन टी पी सकते हैं। इससे ज्यादा न पिएं।

धनिया का पानी

धनिया में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करके लिवर और किडनी को हेल्दी रखता है। धनिया का पानी वजन कम करने में भी मदद करता है।इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक गिलास पानी में दो चम्मच धनिया के बीजों को रातभर भिगोकर रख दें और सुबह छानकर पी जाएं।









































Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More