दिवाली से पहले महंगाई का झटका, अमूल ने बढ़ाए घी और मक्खन के दाम

अमूल ने अपने अलग-अलग पैक वाले घी की कीमतों में बदलाव किया है। अब एक किलो घी का कार्टन 630 रुपये के बजाय 680 रुपये में मिलेगा। यानी इसकी कीमत में सीधे 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

NEWS SAGA DESK

अमूल ने अपने अलग-अलग पैक वाले घी की कीमतों में बदलाव किया है। अब एक किलो घी का कार्टन 630 रुपये के बजाय 680 रुपये में मिलेगा। यानी इसकी कीमत में सीधे 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं, 500 ग्राम प्योर घी के पैक के लिए अब ग्राहकों को 325 रुपये की जगह 345 रुपये चुकाने होंगे। इस पैक की कीमत 20 रुपये बढ़ाई गई है।

मक्खन खरीदना भी हुआ महंगा

घी के साथ अमूल ने मक्खन के दाम भी बढ़ा दिए हैं। कंपनी के नए रेट के मुताबिक, 100 ग्राम मक्खन का पैकेट अब 63 रुपये के बजाय 66 रुपये में मिलेगा। वहीं, 500 ग्राम वाले पैक की कीमत 310 रुपये से बढ़ाकर 325 रुपये कर दी गई है।

त्योहारों में बढ़ेगा रसोई का खर्च

दिवाली के दौरान घरों में मिठाइयां, नमकीन और तरह-तरह के पकवान बनाने की तैयारी होती है। इन सभी में घी और मक्खन का इस्तेमाल भी बढ़ जाता है। ऐसे समय में कीमतों में बढ़ोतरी से लोगों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।

त्योहारों से ठीक पहले अमूल के इस फैसले ने ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है। अब घी और मक्खन खरीदने के लिए लोगों को अपनी जेब कुछ और ढीली करनी होगी।

Read More News

Read More