JPSC 14वीं परीक्षा में बड़ा खुलासा, 454 सफल अभ्यर्थियों की OMR शीट गायब, CID को बिचौलियों पर शक

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच के दौरान अपराध अनुसंधान विभाग (CID) को कई अहम जानकारियां मिली हैं।

NEWS SAGA DESK

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच के दौरान अपराध अनुसंधान विभाग (CID) को कई अहम जानकारियां मिली हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, परीक्षा में सफल 2204 अभ्यर्थियों में से 454 ने अब तक अपनी OMR शीट की कॉर्बन कॉपी जमा नहीं की है। संदेह है कि इनमें से कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा के बाद अपनी कॉर्बन कॉपी बिचौलियों को सौंप दी थी।

1750 अभ्यर्थियों ने जमा किए दस्तावेज

CID ने सभी सफल अभ्यर्थियों से पेपर-1 और पेपर-2 की OMR शीट की कॉर्बन कॉपी मांगी थी। अब तक 1750 अभ्यर्थियों ने दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं, जबकि 454 की कॉपी नहीं मिली है। एजेंसी ने 30 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए दस्तावेज भेजने का मौका दिया था।

बिचौलियों को कॉपी सौंपने का संदेह

जांच में कुछ अभ्यर्थियों ने अपनी OMR कॉर्बन कॉपी गुम होने की बात कही है। CID की चार्जशीट में उमाकांत उरांव, रोशन केरकेट्टा और मनोज कुमार के बयानों का उल्लेख है। वहीं, ओमप्रकाश राणा और दिलीप कुमार राणा के स्पष्टीकरण भी जांच के दायरे में हैं। एजेंसी को संदेह है कि कुछ लोगों ने जांच को प्रभावित करने की कोशिश की।

CCTV फुटेज से खुल सकता है राज

CID ने परीक्षा केंद्रों के CCTV फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्य अदालत में पेश किए हैं। जांच का मुख्य बिंदु परीक्षा समाप्त होने के बाद OMR शीट में कथित बदलाव और अभ्यर्थियों-बिचौलियों के बीच संपर्क है।

JSSC CGL मामले में भी मांगे साक्ष्य

जांच एजेंसी JSSC CGL से जुड़ी कथित अनियमितताओं की भी पड़ताल कर रही है। लोगों से वीडियो, तस्वीर और अन्य डिजिटल सबूत साझा करने की अपील की गई है। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर 9934309058 और ईमेल complaintjpsc-cid@jhpolice.gov.in जारी किया गया है। CID ने सहयोग करने वालों की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है।

Read More News

आदिवासी संगठनों का फूटा गुस्सा, रांची में लगेगी निशा भगत की आदमकद प्रतिमा; सीबीआई जांच की मांग

झारखंड में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत पर आक्रोश थमता नहीं दिख रहा है। आदिवासी संगठनों...

तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर एक साथ दिखा लालू परिवार, पत्नी राजश्री से लेकर तेज प्रताप तक रहे मौजूद

तेजस्वी यादव ने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। पत्नी राजश्री, पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी...

Read More