स्‍टूडेंट्स के करियर पर कैसा असर डालता है Social Media? जानें इसके फायदे और नुकसान

News Saga Desk

नई द‍िल्‍ली। आज के समय में सोशल मीड‍िया का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। दुन‍िया की आधे से ज्‍यादा आबादी सोशल मीड‍िया पर समय ब‍िता रही है। इससे आप हजारों मील दूर बैठे अपने दोस्‍तों और र‍िश्‍तेदारों से जुड़े रह सकते हैं। अब सभी के पास मोबाइल है। सभी क‍िसी न क‍िसी सोशल साइट पर एक्‍ट‍िव हैं।

टीनएजर्स तो सबसे ज्‍यादा सोशल मीड‍िया पर समय ब‍िताते ह‍ैं। इससे उनकी पढ़ाई का भी नुकसान होता है। वे अपना ज्‍यादा समय पढ़ाई के बजाय इंस्‍टाग्राम पर घंटाें रील्‍स देखकर बि‍ताते हैं। देर रात तक जागते ह‍ैं। आज के दौर में स्‍टूडेंट्स की पढ़ाई, मेंटल हेल्‍थ और सोशल लाइफ सब कुछ प्रभाव‍ित हो रही है। कहते हैं क‍ि सोशल मीड‍िया पर ज्‍यादा समय ब‍िताने वाले लोग खुश नहीं रहते हैं।

हालांक‍ि, ऐसा नहीं है क‍ि सोशल मीड‍िया के इस्‍तेमाल से स‍िर्फ नुकसान ही होता है। इसके कई फायदे भी हैं। तो आइए इन दोनों के बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं –

छात्रों पर सोशल मीडिया का नकारात्‍मक असर

आज के समय में ज्‍यादातर छात्रों पर सोशल मीडिया का गलत प्रभाव पड़ता है। जब उन्हें इसकी आदत लग जाती है तो पढ़ाई से जी चुराने लग जाते हैं। द‍िनभर Whatsapp, Instagram, Facebook और Snapchat पर समय ब‍िताने से उनका ध्‍यान तो भटकता ही है, उनकी आंखें भी खराब होने लगती हैं। आपने भी देखा होगा क‍ि ज्‍यादातर कम उम्र वालों को चश्‍मा लगा रहता है। इसका दूसरा सबसे बड़ा नुकसान ये है क‍ि इस पर समय की बर्बादी बहुत होती है। इससे कर‍ियर पर तो असर पड़ता ही है।

वहीं जबसे छात्रों या बच्‍चों ने सोशल मीड‍िया का इस्‍तेमाल करना शुरू क‍िया है तबसे आउटडोर एक्‍ट‍िव‍िटीज में कमी आ गई है। इससे उनका मानस‍िक व‍िकास भी नहीं हो पा रहा है। सोशल मीड‍िया का ट्रेंड बढ़ने के कारण वे स्‍कूलों में पढ़ने के बजाय चैट‍िंग और पोस्‍ट शेयर करने में ब‍िजी रहते हैं। इससे उनके कर‍ियर पर गहरा असर पड़ता है। नींद पर भी असर पड़ता है। फोकस करने में द‍िक्‍कत होती है।

सोशल मीड‍िया के फायदे

इसके जहां नुकसान भी हैं, तो वहीं कई फायदे भी हैं। यूट्यूब, LinkedIn और Educational Page से हर तरह की जानकारी पा सकते हैं। आज के समय में ऑनलाइन क्‍लासेज के कारण पढ़ाई आसान हाे गई है। वहीं आप टैलेंट द‍िखाकर कंटेंट क्र‍िएटर भी बन सकते हैं। इससे आप अच्‍छी कमाई भी कर सकते हैं। आप अपने व‍िचारों को शेयर कर सकते हैं। ये नेटवर्किंग करियर के लिए भी फायदेमंद है।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More