शेयर बाजार में चमका सोना, चांदी में आई मामूली गिरावट

News Saga Desk

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार चार दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद आज सोने के भाव में तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 770 रुपये से लेकर 840 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 98,410 रुपये से लेकर 98,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,210 रुपये से लेकर 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना के विपरीत चांदी के भाव में आज मामूली कमजोरी का रुख नजर आ रहा है, जिसके कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,08,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 98,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 98,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 98,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 90,260 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 98,410 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 98,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 98,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 98,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 90,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 98,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना महंगा हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 98,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More