सोना ऑलटाइम हाई पर, 10 ग्राम सोने की कीमत ₹99,150 पार, आज ₹1,715 बढ़ा

News Saga Desk

नई दिल्ली। सोना आज (13 जून, शुक्रवार) ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने का भाव ₹1,715 बढ़कर ₹99,170 प्रति 10 ग्राम हो गया। बीते दिन सोने की कीमत ₹97,455 प्रति 10 ग्राम थी। वहीं इससे पहले 21 अप्रैल को सोना ₹99,100 पर पहुंचा था।

चांदी में भी आज तेजी देखने को मिल रही है। ये ₹742 बढ़कर ₹1,06,240 किलो हो गई है। इससे पहले चांदी ₹1,05,498 प्रति किलो पर थी। वहीं 10 जून को चांदी ने ₹1,07,000 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,550 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,100
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,400 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,950
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,400 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,950
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,400 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,950

इस साल अब तक ₹23,000 महंगा हुआ सोना

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 23,008 रुपए बढ़कर 99,170 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 20,223 रुपए बढ़कर 1,06,240 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

हालांकि, आगे जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने के आसार हैं। इससे चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ेगी। इससे चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More