लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 573 अंक टूटा

News Saga Desk

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और इजराइल के ईरान पर हमले का असर घरेलू शेयर बाजार पर देखने को मिला है। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्‍स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए हैं। सेंसेक्स 573.38 अंक यानी 0.70 फीसदी टूटकर 81,118.60 के स्‍तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 169.60 अंक यानी 0.68 फीसदी फिसलकर 24,718.60 के स्तर पर बंद हुआ है।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 4 शेयर में तेजी और 26 शेयरों में गिरावट रही है। बैंकिंग, ऑयल एंड गैस, ऑटो और आईटी के शेयर ज्यादा गिरे। एयर इंडिया के विमान क्रैश होने के बाद एयरलाइन कंपनियों के शेयर भी आज टूटे हैं। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का शेयर 4 फीसदी गिरा है, जबकि स्पाइसजेट का शेयर 1.61 फीसदी टूटा है। एयर इंडिया का संचालन करने वाले टाटा समूह के सभी शेयर नीचे हैं।

इसके अलावा अडाणी पोर्ट्स, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, टीसीएस, सन फार्मा और मारुति सुजुकी के शेयर ही लाभ में रहे। इस बीच बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला भय सूचकांक (इंडिया वीआईएक्स) 7.6 प्रतिशत बढ़कर 15.08 अंक पर बंद हुआ। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई का सेंसेक्स 823 अंक गिरकर 81,691.98 के स्‍तर पर बंद हुआ। निफ्टी 253.20 अंक गिरकर 24,888.20 के स्‍तर पर बंद हुआ था।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More