एसईसीआई ने हरित अमोनिया उत्पादन के लिए बोली की तारीख 30 जून तक बढ़ाई

News Saga Desk

नई दिल्ली। नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) ने ग्रीन अमोनिया के उत्पादन एवं आपूर्ति से संबंधित अपनी मौजूदा निविदा के लिए बोली को जमा करने की तिथि 30 जून तक बढ़ा दी है। पहले इसके लिए बोलियां जमा करने की अंतिम तिथि 26 जून, 2025 थी।

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में बताया कि भारतीय सौर ऊर्जा निगम ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत अपने चल रहे ग्रीन अमोनिया टेंडर के लिए बोली जमा करने की समय-सीमा बढ़ा दी है। अब इसके लिए बोली प्रस्तुत करने की संशोधित अंतिम तिथि 30 जून, 2025 है।

एजेंसी ने एक अधिसूचना में कहा कि बोलियां जमा करने की नई समय-सीमा अब 30 जून है, जो पहले के शेड्यूल से संशोधित है। इससे संभावित बोलीदाताओं को प्रस्तावों को अंतिम रूप देने के लिए अतिरिक्त समय मिल जाएगा। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत कार्यरत एसईसीआई की ओर से 7 जून, 2024 को जारी यह निविदा ग्रीन हाइड्रोजन ट्रांजिशन (एसआईजीएचटी) योजना के लिए रणनीतिक हस्तक्षेप-मोड 2ए, ट्रैंच I का हिस्सा है।

मंत्रालय के मुताबिक इसका उद्देश्य देशभर में 13 चिह्नित उर्वरक संयंत्रों को वार्षिक 7,24,000 मीट्रिक टन ग्रीन अमोनिया का उत्पादन करने के साथ दीर्घकालिक आपूर्ति में सक्षम बनाना है। कार्यान्वयन एजेंसी के तौर पर एसईसीआई मांग एकत्रीकरण को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ दीर्घकालिक ऑफटेक समझौतों पर हस्ताक्षर करेगा, जिससे उत्पादक 10 साल की अनुबंध अवधि के दौरान बाजार की निश्चितता के साथ कार्य कर सकेंगे। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए एसईसीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.seci.co.in/tenders पर निविदा अनुभाग देखें।


असम के डिब्रूगढ़ में PM मोदी का अलग अंदाज, महिलाओं संग संवाद कर तोड़ी चाय की पत्तियां

डिब्रूगढ़ (असम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह असम के डिब्रूगढ़ स्थित मनोहारी चाय बागान...

April 1, 2026

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

Read More