ग्राम प्रधान और भाजपा नेता बलराम मुंडा की हत्या

खूंटी, मारंगहादा थाना क्षेत्र के काडेतुबिद गांव के ग्राम प्रधान बलराम मुंडा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर कर दी। घटना शनिवार देर रात की है। गोली मारने से पहले अपराधियों ने मुंडा को लाठी, डंडे, दौली से भी मारा है।

इस हमले में उनका भांजा आचू मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बलराम मुंडा अपने घर में थे और बाहर बारिश हो रही थी। उसी दौरान 10-12 की संख्या में हथियारबंद अपराधी उनके घर में घुस आए। ग्रामीणों के अनुसार, हमलावरों के हाथों में देशी कट्टा और अन्य हथियार थे और वे लगातार कह रहे थे ग्रामप्रधान बनते हो, पुलिस से बात करते हो। इसके तुरंत बाद बलराम मुंडा पर गोली चला दी गई और बेरहमी से धारदार हथियार(तोनों) से काटकर उनकी हत्या कर दी गई। साथ ही बलराम के भांजा आचू मुंडा को भी मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावर लगभग 20 मिनट तक घर में रहे और इस दौरान न केवल हमला किया, बल्कि घर में रखे धान के बोरे फाड़ दिए और अन्य सामानों को भी तोनो से काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर खूंटी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई संवेदना

बलराम मुंडा ग्रामीण मंडल खूंटी के विभिन्न पदों पर अपनी दायित्व निभा चुके थे। वर्तमान में ग्रामीण मण्डल में मंत्री पद के दायित्व में थे। उनके निधन पर खूंटी जिला भाजपा ने गहरी संवेदना प्रकट की है। शोक प्रकट करने वालों में पूर्व सांसद कड़िया मुंडा, अर्जुन मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष बिनोद नाग कैलाश राम, गंदौरी गुड़िया, जगन्नाथ मुंडा, भागीरथ राय, जिला महामंत्री संजय साहू निखिल कन्डूलना, जिला मंत्री गोपाल स्वर्णकार, मंजु देवी, संजय नाग, उर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी, जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक भगत, जिला मिडिया प्रभारी अनुप साहू, सह प्रभारी महावीर राम जिला सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश जयसवाल सहिता अन्य शामिल हैं।

Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More