स्टॉक मार्केट में एचडीबी फाइनेंशियल की शानदार शुरुआत, मुनाफे में आईपीओ निवेशक

News Saga Desk

नई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक की सहायक कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जबरदस्त एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 740 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई और एनएसई पर इसकी एंट्री 12.84 प्रतिशत लिस्टिंग गेन के साथ 835 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये शेयर कुछ देर में ही उछल कर 849.85 रुपये के स्तर तक पहुंच गए, वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 827.15 रुपये के स्तर तक गोता भी लगाया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 11 बजे तक का कारोबार होने के बाद ये शेयर 836.70 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस तरह अभी तक कारोबार में कंपनी के आईपीओ निवेशकों को 13.06 प्रतिशत का फायदा हो चुका है।

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का 12,500 करोड़ रुपये का आईपीओ 24 से 27 जून के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 17.65 गुना सब्सक्राइब हो गया था। इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन 58.64 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसी तरह नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन में 10.55 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 1.51 गुना और कर्मचारियों के लिए रिजर्व पोर्शन 6.03 गुना सब्सक्राइब हुए थे। इस आईपीओ के तहत 2,500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 13,51,35,135 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए बेचे गए हैं। नए शेयर की बिक्री के जरिए जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी टियर-1 कैपिटल बेस बढ़ाने में करेगी।

कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो प्रॉस्पेक्टस में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय सेहत मामूली उतार चढ़ाव के बावजूद मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 1,959.35 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर 2,460.84 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि 2024-25 में कंपनी का मुनाफा हल्की गिरावट के साथ 2,175.92 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 23 प्रतिशत वार्षिक से अधिक की चक्रवृद्धि दर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ कर 9,512.37 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।


निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

छठ पूजा से पहले एक्शन में रांची SSP राकेश रंजन, कांके डैम के पास औचक छापेमारी, थाना प्रभारी को कड़ी चेतावनी

छठ पूजा से पहले रांची SSP राकेश रंजन ने कांके डैम के पास अर्बन हाट में औचक छापेमारी की। नशेबाजी और...

Read More