मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने व्यक्त किया शोक

News Saga Desk

रांची। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई भरत कपूर का आकस्मिक निधन हो गया। हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा था। वहां वह एआईजी में भर्ती थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भरत कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार में साथी मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद जी के भाई श्री भरत कपूर जी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार मिला। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”

मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने भी मंत्री योगेंद्र प्रसाद के प्रति संवेदना प्रकट की है। इस कठिन समय में पूरा झारखंड उनके साथ खड़ा है। मंत्री दीपिका पांडेय ने भी शोक व्यक्त किया है।उन्होंने कहा है कि “हैदराबाद में माननीय मंत्री श्री योगेन्द्र प्रसाद जी के अनुज श्री भरत कपूर जी के असामयिक निधन का दुःखद समाचार मिला। यह अत्यंत पीड़ादायक क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल एवं शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने भी इस पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि “झारखण्ड के उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री तथा गोमिया विधानसभा से विधायक  भाई योगेन्द्र प्रसाद महतो जी के अनुज भरत कपूर जी के आकस्मिक निधन की खबर से स्तब्ध हूँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और सभी परिवारजनों को संबल दे। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।”


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More