गुमला : फायरिंग कांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा, डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार, लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त

News Saga Desk

गुमला। गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। एसपी गुमला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह फायरिंग एक पारिवारिक भूमि विवाद को लेकर हुई थी। इस मामले में लोहरदगा के एक डॉक्टर, शैलेश, भी शामिल हैं। गोली डॉक्टर शैलेश के लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली थी।

पुलिस ने डॉक्टर शैलेश के साथ दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त रिवॉल्वर को जब्त कर लिया गया है। घटना में घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है। शेष बचे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More