रांची में तेज रफ्तार जीप का कहर: ASI को कुचलने की कोशिश, PCR वैन को मारी टक्कर

News Saga Desk

रांची।  राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में गुरुवार को एक तेज रफ्तार जीप चला रहे युवकों को रोकना पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। ASI अनिल कुमार राम को न सिर्फ गालियां दी गयीं, बल्कि जीप से कुचलने की भी कोशिश की गयी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने जगन्नाथपुर थाना की PCR वैन को भी टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए।  मिली जानकारी के अनुसार, पुराना विधानसभा मैदान में एक जीप पर सवार युवक तेज रफ्तार में वाहन चला रहे थे और वहां मौजूद लोगों से गाली-गलौज कर रहे थे। सूचना मिलने पर गश्ती पुलिस टीम के साथ ASI अनिल कुमार राम मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवकों को रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक उग्र हो गए और जीप से ASI को कुचलने की कोशिश की। गनीमत रही की वे किनारे हो गए और बच गए। 

घटना की जानकारी मिलने पर PCR-14 की टीम भी मौके पर पहुंची। आरोपियों ने PCR वैन को भी जोरदार टक्कर मारी और भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन वे सभी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें मौजूद नंबरों के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। CCTV फुटेज के जरिए जीप का नंबर भी पता लगाया गया है। जगन्नाथपुर थाना पुलिस जीप के मालिक की पहचान में जुटी है और युवकों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। 


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More