रांची: सरकारी स्कूल की इमारत ढही, एक की मौत, कई घायल

News Saga Desk

रांची। राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक सरकारी स्कूल की छत गिर गयी है, जिसमें दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गयी है। वहीं कुछ लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। पुलिस को सूचना दे दी गयी। घटना रांची के पिस्का मोड़ की है। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण स्कूल की छत भरभराकर गिर गयी। ग्रामीणों के अनुसार स्कूल के अदंर बहुत लोग थे। एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए। लेकिन बुजुर्ग के शव को अभी तक नहीं निकाला गया है। उन्होंने बताया कि बारिश के काऱण बहुत लोग वहां पर शरण लिए हुए थे। वहीं यह स्कूल 8 सालों से बंद पड़ा हुआ था। 


Read More News

Read More