जिम जाए बिना पाएं फिट बॉडी: इन फूड्स से होगी प्रोटीन की भरपूर सप्लाई

News Saga Desk

आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोगाें को कई तरह की बीमार‍ियां घेर रही हैं। खराब खानपान और अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल के कारण माेटापे की समस्‍या तो बढ़ ही रही है, साथ ही डायब‍िटीज और द‍िल की बीमार‍ियाें का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। वहीं शरीर में पोषक तत्‍वाें की कमी भी देखने को म‍िल रही है। प्रोटीन भी उन्‍हीं में से एक है। अगर हमारे शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए तो आपके शरीर में कई संकेत नजर आने लगते हैं।

इनकी कमी को पूरा करना जरूरी होता है। वरना समय से पहले आपकी हड्ड‍ियां कमजोर हो सकती हैं। साथ ही आपकी त्‍वचा भी फीकी पड़ सकती है। आमतौर पर अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए तो अंडे खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप अंडा नहीं खाते हैं, तो भी आप कुछ चीजों को डाइट में शाम‍िल कर इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं। इससे आपके मसल्‍स भी मजबूत होंगे। ब‍िना जि‍म जाए आप फ‍िट रहेंगे।

आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि आप अंडे के अलावा डाइट में और क‍िन चीजों को शाम‍िल कर सकते हैं ज‍िससे प्रोटीन की कमी को पूरा क‍िया जा सके। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से –

प्रोटीन की कमी के लक्षण

  • नाखूनों का कमजोर होना
  • मसल्‍स का कमजोर होना
  • हड्ड‍ियों में दर्द
  • थकान
  • कमजोरी
  • भूख न लगना
  • बालों का कमजोर होना
  • त्‍वचा में सूजन आना

इन चीजों में पाया जाता है अंडे से ज्‍यादा प्रोटीन

  • आपको बता दें क‍ि ब्रोकली एक ऐसा सुपरफूड है ज‍िसमें अंडे से ज्‍यादा प्रोटीन पाया जाता है। आप इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं। या तो इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। इससे आपकी इम्‍युन‍िटी भी स्‍ट्राॅन्‍ग होती है। साथ ही प्रोटीन की कमी को भी पूरा क‍िया जा सकता है।
  • कद्दू के बीज में भी प्रोटीन की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा ये जिंक, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटैशियम और सेलेनियम का भी बढ़ि‍या स्‍त्रोत है। इसे आप स्‍मूदी या फ‍िर ड्राई रोस्‍‍ट करके सलाद में म‍िलाकर खा सकते हैं।
  • चने में भी प्रोटीन का भंडार छ‍िपा होता है। इसके अलावा इसमें फाइबर की भी अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। अगर आप इसे खाते हैं तो भूख को कंट्रोल करना आसान हो जाता है। इससे वजन संतुलित रहता है।
  • प्रोटीन की कमी को पूरा करने के ल‍िए आप डाइट में क्विनोआ काे भी शाम‍िल कर सकते हैं। ये वजन घटाने का सबसे असरदार तरीका है।
  • बॉडी बनाने वालों के ल‍िए पीनट बटर एक बेहतरीन ऑप्‍शन है। ये प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होता है। आप इसे ब्राउन ब्रेड पर लगाकर खा सकते हैं। इसके अलावा इसे ओटमील, स्मूदी और शेक्स के साथ भी ल‍िया जा सकता है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More