रिम्स में होगा आफताब अंसारी का पोस्टमार्टम

NewsSaga Desk

रामगढ़ | रामगढ़ थाना परिसर से फरार होने के 48 घंटे के बाद आफताब अंसारी की लाश दामोदर नदी से मिली। लाश का पोस्टमार्टम करने के लिए पुलिस रविवार को सदर अस्पताल पहुंची। यहां मेडिकल टीम बनाई गई थी और दंडाधिकारी की नियुक्ति भी हुई थी। एसपी अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करने के लिए पहुंची मेडिकल टीम ने देखा कि आफताब अंसारी की लाश काफी बुरी अवस्था में है। रामगढ़ सदर अस्पताल में जितनी व्यवस्था है उस आधार पर उसका पोस्टमार्टम हो पाना संभव नहीं है। मेडिकल टीम ने पोस्टमार्टम के लिए आफताब अंसारी की लाश को रिम्स रेफर कर दिया है।

Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More