रामतीर्थ धाम में विधायक ने की पूजा अर्चना

NewsSaga Desk

पश्चिम सिंहभूम | पश्चिम सिंहभूम जिला में रविवार को जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उपमुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने वैतरणी नदी तट पर स्थित रामतीर्थ धाम (रामेश्वर बाबा) में पूजा-अर्चना की।

इस दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों एवं समस्त झारखंडवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की।

पूजा-अर्चना के बाद विधायक सोनाराम सिंकु के सौजन्य से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के प्रभात प्रधान, सनत प्रधान, अभिजीत महतो, संजीत दास सहित मंदिर समिति के सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रहे।

इस पावन अवसर पर जगन्नाथपुर कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु, मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रधान, जिला कामगार यूनियन अध्यक्ष हसलुद्धीन खान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रंजन गोप, रघुनाथ राउत सहित अनेक श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Read More News

Read More