आरबीआई की एमपीसी बैठक 4 से 6 अगस्त के बीच, रेपो रेट यथावत रहने की संभावाना

News saga Desk

नई दिल्‍ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय समीक्षा बैठक 4-6 अगस्त के बीच होने वाली है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा बैठक में लिए जाने वाले फैसलों की घोषणा 6 अगस्‍त को करेंगे। अर्थशास्त्रियों ने बैठक में रेपो रेट 5.50 फीसदी पर अपरिवर्तित रहने की संभावना जताई है।

अर्थशास्त्रियों का मानना है कि अमेरिका की 25 फीसदी नए टैरिफ की घोषणा के बावजूद रिजर्व बैंक अगस्त की मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक में नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा। आरबीआई समीक्षा बैठक में रेपो रेट को 5.5 फीसदी पर अपरिवर्तित रख सकता है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा की अध्‍यक्षता में होने वाली एमपीसी की यह समीक्षा बैठक 4-6 अगस्त तक चलेगी। आरबीआई ने यह बैठक पहले 5-7 अगस्त के लिए निर्धारित थी।

रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली एमपीसी ने फरवरी, 2025 से लेकर अभी तक रेपो रेट में कुल मिलाकर 100 आधार अंकों यानी एक फीसदी की कटौती की है। इससे पहले फरवरी और अप्रैल में 25 आधार अंकों की कटौती की गई थी। आरबीआई ने पहली और दूसरी एमपीसी समीक्षा बैठक में रेपो रेट में 0.25 फीसदी और तीसरी बार यानी जून में 0.50 फीसदी की कटौती की थी, जो अभी 5.50 फीसदी है।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More