अस्वस्थ हैं भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने की मुलाकात

News Saga Desk

रांची। भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव के अस्वस्थ होने की सूचना सामने आई है। वर्तमान में उनका इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा है। पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मेडिका अस्पताल पहुंचकर विधायक अनंत प्रताप देव से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मिथिलेश ठाकुर ने ट्वीट में लिखा, “भवनाथपुर विधायक श्री अनंत प्रताप देव जी से मुलाकात की। उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूँ। मां गढ़देवी से प्रार्थना है कि वे जल्द स्वस्थ होकर जनसेवा में लौटें।”स्थानीय नागरिकों और विधायक के समर्थकों ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। हालांकि जो तस्वीर उन्होंने शेयर की है वह पहले के मुलाकात की है। अस्पताल की तस्वीर नहीं साझा की गई है। 


Read More News

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण

रांची के कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निरीक्षण किया। फैक्ट्री...

Read More