मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल, डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी चंदन सिन्हा की देखरेख में

News Saga Desk

रांची।  स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारी के तहत आज फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न हुआ। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री एवं एसएसपी चंदन सिन्हा की अगुवाई में आयोजित रिहर्सल में स्वतंत्रता दिवस के दिन होने वाली सभी औपचारिक गतिविधियों का सटीक अनुकरण किया गया। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री और चंदन सिन्हा ने परेड की सलामी ली। आला अधिकारियों द्वारा सभी पार्टियों को परेड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। 

समारोह की सुरक्षा एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग भी की गई। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, रांची मनोज कौशिक, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं एसएसपी चंदन सिन्हा ने संयुक्तादेश के मुख्य बिंदुओं को विस्तार से समझाते हुए सभी पदाधिकारियों को समय पर अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर सौंपे गए कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त भजन्त्री ने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्य, दायित्व और प्रतिनियुक्ति स्थल की पूरी जानकारी रखें एवं मुख्य अतिथियों के आगमन और निर्गमन की व्यवस्था समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें। वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिया कि समारोह में आने वाले सभी आगंतुकों की सघन जांच करें एवं कोई भी अवांछित व्यक्ति किसी आपत्तिजनक सामग्री के साथ समारोह स्थल में प्रवेश न करें इसका विशेष ध्यान रखें। 

मोरहाबादी मैदान मेें आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून निम्न हैंः-

1. सीआरपीएफ  – एक प्लाटून
2. आईटीबीपी  – एक प्लाटून
3. एसएसबी  – एक प्लाटून 
4. सीआईएसएफ  – एक प्लाटून
5. झारखण्ड जगुआर  – एक प्लाटून
6. जैप-1 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी 
7. जैप-2 – एक प्लाटून
8. जैप-10 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
9. रांची पुलिस (महिला) – एक प्लाटून
10. होमगार्ड – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी 
11. एनसीसी एसआर – एक प्लाटून (ब्वॉयज)
12. एनसीसी – एक प्लाटून (गर्ल्स)
13. रांची पुलिस (पुरुष) – एक प्लाटून
14. बिहार पुलिस – एक प्लाटून


Read More News

Read More