जन सुराज पार्टी ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए बनाया संगठन, अब हर चालक को मिलेगा 5 लाख रुपये तक का लाभ

News Saga Desk

पटना। जन सुराज पार्टी के पाटलिपुत्र कार्यालय में जन सुराज ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक महासंघ की राज्य कमेटी की पटना जिला इकाई का गठन किया गया। महासचिव नवीन मिश्रा, अध्यक्ष नथुनी साव और संयोजक सुनीत कुमार की उपस्थिति में शशि कपूर चौरसिया अध्यक्ष और रंजन पांडेय महासचिव चुने गए।

पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर के वादे के अनुसार बिहार में एक लाख चालकों का संगठन बनाने और पांच लाख रुपये का मुफ्त दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। पटना में अब तक 11 हजार चालकों को बीमा प्रमाण पत्र मिल चुका है, और 10 हजार और को इसका लाभ मिलेगा। सरकार बनने पर ऑटो लोन की ईएमआई की ब्याज दरों में 4 प्रतिशत की कमी करने का वादा किया गया है। बीमा कर्मी ऑटो स्टैंड और जीएनजी पंपों पर चालकों को लाभ दे रहे हैं।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More