राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री से बड़बील-रांची फास्ट मेमू ट्रेन शुरू करने की मांग की

News Saga Desk

रांची। राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर झारखंड और ओडिशा के ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए बड़बील से रांची फास्ट मेमू ट्रेन का अतिशीघ्र परिचालन आरंभ करने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा, “झारखंड के बड़ा जामदा, गुआ, नोवामुंडी, डोंगवापोसी, झीकपानी, चाईबासा, राज-खरसावां तथा बड़बील (ओडिशा–क्योंझर जिला) के कोल्हान क्षेत्र से आयरन-ओर तथा बॉक्साइट की माल ढुलाई से चक्रधरपुर रेल मंडल वर्षों से भारतीय रेलवे को सर्वाधिक राजस्व प्रदान करनेवाला क्षेत्र रहा है। बावजूद इसके, इस क्षेत्र की एक बड़ी जनसंख्या रेल आवागमन की पर्याप्त सुविधा से वंचित है। सड़क मार्ग से सफर करने पर क्षेत्र की ग्रामीण जनता को किराए के रूप में अधिक खर्च का वहन भी करना पड़ता है।”

उन्होंने आगे कहा, “कोल्हान क्षेत्र के लिए रांची से सीधी रेल सेवा की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। आवश्यक है कि बड़बील से रांची फास्ट मेमू ट्रेन के संचालन के लिए शीघ्र रैक आवंटन कर ट्रेन परिचालन प्रारंभ किया जाए। इससे बड़ी संख्या में यात्री लाभान्वित होंगे।”


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More