Asia Cup 2025: संजू सैमसन ने शुरू की तैयारी, नई भूमिका निभाने का संकेत देकर दी कुर्बानी का इशारा

News Saga Desk

भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को एशिया कप-2025 के लिए टीम में चुना गया है। संजू बीते कुछ महीनों से लगातार भारत की टी20 टीम का हिस्सा हैं और शानदार खेल दिखा रहे हैं। एशिया कप में भी उनसे उम्मीद होगी कि वह अपने दमदार खेल से टीम इंडिया को जीत दिलाएं। हालांकि, इस एशिया कप में संजू बदले-बदले नजर आएंगे।

संजू ने अपने इस बदले हुए अंदाज की तैयारी भी कर ली है। इसके लिए उन्होंने कुर्बानी भी दे दी है। संजू पूरी तरह से इस बदलाव के लिए तैयार होना चाहते हैं और इसलिए अपने आप को उसी के हिसाब से ढाल रहे हैं।

संजू ने दे दिया बलिदान

संजू इस समय केरल क्रिकेट लीग में कोच्चि ब्लू टाइगर्स के लिए खेल रहे हैं। इस लीग में संजू ने अपनी फेवरेट पोजिशन की कुर्बानी दे दी है। यानी इस लीग के मैच में वह ओपनिंग करने नहीं उतरे। उनकी टीम के लिए ओपनिंग का जिम्मा संभाला विनोप मनोहरन और जोबिन जोबी ने। संजू ने अपने आप को पांच नंबर के लिए स्लोट किया था। हालांकि, उनकी बल्लेबाजी नहीं आई। सेली विश्वनाथन के अर्धशतक ने टीम को जीत दिला दी। टीम ने 11.5 ओवरों में 98 रनों का टारगेट हासिल कर लिया

ओपनर हैं संजू

संजू की बैटिंग पोजिशन में बदलाव एशिया कप की तैयारी दिख रही है। संजू यूं तो भारत के लिए टी20 में ओपनिंग कर रहे थे। उनकी और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई हैं, लेकिन एशिया कप के लिए टीम में शुभमन गिल की वापसी हुई है और वह भी ओपनर हैं। गिल को उप-कप्तान बनाया गया है तो ये तय है कि वह प्लेइंग-11 में खेलेंगे। ऐसे में संजू को अपनी पोजिशन कुर्बान करनी पड़ सकती है।

उन्हें भी शायद इस बात का अंदाजा हो गया है कि टी20 टीम में अब उन्हें नंबर-5 या 6 पर बल्लेबाजी करनी होगी क्योंकि गिल और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते हैं। तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा और चौथे पर कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। ऐसे में संजू को इसके बाद भी बैटिंग का मौका मिलेगा।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More