कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप लगाया। धुर्वा थाने में शिकायत, डीएसपी ने जांच की पुष्टि की।

News Saga Desk

रांची। झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर उनके आवास में घरेलू काम करने वाली एक नाबालिग लड़की ने कथित यौन शोषण और गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता शिकायत लेकर रांची के धुर्वा थाने पहुंची। मामले की जानकारी मिलने के बाद हटिया डीएसपी नीरज कुमार भी थाने पहुंचे। पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू कर दी है और नाबालिग को चिकित्सकीय जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता नाबालिग के माता-पिता नहीं हैं और वह विधायक भूषण बाड़ा के आवास पर घरेलू काम करती थी। नाबालिग ने विधायक पर यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है।

पुलिस के पास पहुंचने से पहले उसने झारखंड सरना विकास समिति के पदाधिकारियों को अपनी आपबीती बताई थी। इसके बाद समिति के प्रतिनिधि उसे लेकर धुर्वा थाने पहुंचे।

धुर्वा थाने पहुंचे आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि

मामले को लेकर झारखंड सरना विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष मेघा उरांव, बबलू मुंडा, सन्नी टोप्पो समेत कई आदिवासी नेता धुर्वा थाने पहुंचे।

नाबालिग की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली। हटिया डीएसपी नीरज कुमार भी धुर्वा थाने पहुंचे और मामले की जांच प्रक्रिया की जानकारी दी।

डीएसपी ने की शिकायत मिलने की पुष्टि

हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने पत्रकारों को बताया कि एक नाबालिग लड़की ने आवेदन दिया है, जिसमें उसने अपने साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि शिकायत में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर आरोप लगाया गया है। पुलिस नाबालिग के आरोपों की जांच कर रही है।

डीएसपी के अनुसार, शिकायतकर्ता को चिकित्सकीय जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विधायक की पत्नी ने आरोपों को बताया निराधार

इस मामले में विधायक भूषण बाड़ा का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। हालांकि, उनकी पत्नी ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि विधायक पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की सत्यता और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Read More News

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

सरायकेला में जंगली हाथियों का उत्पात, एक ही रात दो राशन दुकानें और घर क्षतिग्रस्त, कई एकड़ धान की फसल बर्बाद

सरायकेला-खरसावां के कुकड़ू और ईचागढ़ में जंगली हाथियों ने एक घर, दो राशन दुकानों और धान की फसलों को...

छठ पूजा के रंग में रंगीं अक्षरा सिंह, नहाय-खाय का प्रसाद बनाते वीडियो वायरल, लालू-राबड़ी समेत कई नेताओं को दिया न्योता

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने छठ पूजा पर नहाय-खाय का प्रसाद बनाते वीडियो शेयर किया। लालू यादव,...

झारखंड में छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर AISF ने राज्यपाल से की मुलाकात, कल्याण मंत्री से मांगा इस्तीफा

झारखंड में 2023 से छात्रवृत्ति भुगतान लंबित होने का आरोप लगाते हुए AISF ने राज्यपाल संतोष गंगवार से...

Read More