‘एक दीवाने की दीवानियत’ का धमाकेदार टीजर रिलीज

News Saga Desk

अभिनेता हर्षवर्धन राणे एक बार फिर पर्दे पर रोमांस और इमोशन से भरपूर कहानी लेकर लौट रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे और अब आखिरकार इसका धमाकेदार टीजर सामने आ गया है। जैसे ही टीजर रिलीज हुआ, फैन्स का उत्साह और भी बढ़ गया है। इस फिल्म में हर्षवर्धन पहली बार अभिनेत्री सोनम बाजवा के साथ नजर आएंगे। दोनों की फ्रेश ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। टीजर में जहां हर्षवर्धन का इंटेंस और पैशनेट अंदाज देखने को मिला, वहीं सोनम का ग्रेस और मासूमियत कहानी में चार चांद लगाते हुए दिखाई दे रही है।

टीजर की झलकियों में साफ नजर आता है कि यह सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि इसमें प्यार, जुनून, नफरत और पागलपन का तड़का भी भरपूर मात्रा में है। हर्षवर्धन और सोनम के बीच के इमोशनल सीन दिल को छू जाते हैं और रोमांटिक पलों ने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनकी केमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी मिलाप मिलन जवेरी ने संभाली है, जो अपनी मसालेदार और इमोशनल स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं। वहीं फिल्म का निर्माण अंशुल गर्ग और दिनेश जैन ने किया है।

‘एक दीवाने की दीवानियत’ इस साल दिवाली के खास मौके पर, 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना की बहुचर्चित फिल्म ‘थामा’ भी रिलीज हो रही है। ऐसे में दिवाली पर दर्शकों को बड़ा सिनेमाई टकराव देखने को मिलेगा। फिल्म का टीजर यह साफ कर देता है कि हर्षवर्धन और सोनम की यह लव स्टोरी सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें रिश्तों के उतार-चढ़ाव, गहरे इमोशन्स और पागलपन की हद तक पहुंचा देने वाला जुनून भी देखने को मिलेगा।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More