गल्ला व्यवसायी के घर बड़ी चोरी, 15 लाख नकद और जेवरात चोरी

News Saga Desk

सरिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत पेठियाटांड में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है। जानकारी के अनुसार गल्ला व्यवसायी कैलाश मंडल, पिता चंद्रशेखर मंडल के घर से लगभग 15 लाख रुपये नगद और लाखों के जेवरात चोरी हो गए।

पीड़ित कैलाश मंडल ने बताया कि रोज की तरह परिवार के सभी सदस्य रात को खाना खाने के बाद सो गए थे। लगभग रात के दो बजे के आसपास चोरों ने घर में धावा बोला। सुबह उठने के बाद परिवार को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि जब घर के लोग सुबह उठे तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर जांच की तो दो कमरों का भी ताला टूटा मिला और सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद जब अलमारी और बक्सों की तलाशी ली गई तो देखा कि घर में रखे करीब 15 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने गायब हैं।

घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। चोरी की इस बड़ी वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों और व्यवसायी संघ के सदस्यों ने एकजुट होकर रांची-दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क पर उतरकर लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि सरिया क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस गश्ती में भारी लापरवाही बरती जा रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा कर चोरी किये गए नगद और जेवर बरामद नहीं करती है तो प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई संपत्ति बरामद की जाएगी। इस बड़ी चोरी की घटना ने एक बार फिर सरिया थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More