पलामू-गढ़वा समेत चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान गिरेगा; राज्य में 25% अधिक हुई बरसात

News Saga Desk

रांची। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड में बारिश का दौर एक बार फिर तेज होने जा रहा है। शुक्रवार को रांची, गुमला, लातेहार में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा के साथ वज्रपात की संभावना है। हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

जमशेदपुर में गुरुवार को अच्छी-खासी बारिश हुई।

जमशेदपुर में गुरुवार को अच्छी-खासी बारिश हुई।

राज्य में अब तक 721.2 एमएम बारिश हुई रिकॉर्ड

इधर, झारखंड में अब तक (एक जून से 21 अगस्त तक) 900.5 एमएम बारिश दर्ज हो चुकी है। जबकि इस अवधि में झारखंड में सामान्य बारिश 721.2 एमएम ही होती है। राज्य में अब तक सामान्य से 25% अधिक बारिश हो चुकी है।

2-3 डिग्री सेल्सियस की हो सकती है गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे (2-3) डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

शनिवार को भी ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 23 अगस्त को भी पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

साथ ही गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा और दुमका के कई इलाकों में माध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 24 अगस्त को भी 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश खरसेमा में

राज्य में मानसून सामान्य रहा। पिछले 24 घंटे में राज्य अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। जबकि खरसेमा (सरायकेला-खरसावां) में भारी बारिश 67.2 एमएम दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज की गई।

रांची में सामान्य से 50% अधिक हो चुकी बारिश

इधर, झारखंड में चार जिले ऐसे हैं, जहां (एक जून से 21 अगस्त तक) सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। इसमें देवघर, गढ़वा, पाकुड़ और लोहरदगा शामिल है। देवघर में एक जून से 21 अगस्त तक 6161.8 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 9% कम है। जबकि गढ़वा में 6% कम बारिश दर्ज की गई।

वहीं, लोहरदगा में सामान्य से 3% और पाकुड़ में 18% कम बारिश हुई। रांची में एक जून से 21 अगस्त तक 1108.8 एमएम बारिश हो चुकी है। जो सामान्य से 50% अधिक है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More