RIMS में चाय पीने के बाद बेहोश हुई महिला डॉक्टर, ICU में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी

News Saga Desk

रांची।  राजधानी रांची स्थित रिम्स में आज महिला एवं प्रसूति रोग विभाग की एक महिला डॉक्टर अरुणा चाय पीने के तुरंत बाद अचानक बेहोश हो गईं। घटना के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से अब उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। इस मामलें में पुलिस भी अस्पताल में जांच करने पहुंच गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, कई चिकित्सकों ने कैंटीन से चाय मंगवाई थी। सबसे पहले डॉक्टर अरुणा ने चाय पी, जिसके बाद वह अचानक बेहोश हो गईं। रिम्स प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल डॉक्टर अरुणा की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बता दें कि डॉक्टर अरुणा पीजी फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं। उन्होंने 2023 में एमबीबीएस पूरा किया था और वर्तमान में गायनोकॉलजी विभाग में कार्यरत हैं।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More