जयराम बोले- शुभ समय में विदा हुए गुरुजी, प्रदीप यादव और निर्मल महतो ने की शराबबंदी की मांग

News Saga Desk

रांची। झारखंड विधानसभा के पूरक मानसून सत्र के पहले दिन चार अगस्त के बाद जिन हस्तियों का निधन हुआ, उन्हें सदन में श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने गुरुजी के निधन को एक युग का अंत बताया। साथ ही कहा कि उनके साथ खड़ा हुआ महान जन आंदोलन उपजा झारखंड बाबा के अमर होने का प्रमाण दे रहा है। गुरुजी एक एक बड़े राजनेता ही नहीं बल्कि झारखंड अस्मिता और संस्कृति के सबसे प्रमुख ध्वजवाहक थे। गुरुजी को केवल एक राजनेता मान लेना उचित नहीं होगा। उनके आंदोलन की व्यापकता को समझे बिना झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन के व्यापक परिप्रेक्ष्य को समझना असंभव होगा।उन्होंने गुरुजी के टुंडी आश्रम, चेताब बैसी का निर्माण जैसे विषयों की भी चर्चा की। प्रदीप यादव ने गुरुजी को भारत रत्न देने की मांग के साथ ही गुरुजी के शराब बंदी के सपने को भी पूरा करने की मांग रखी। प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने गुरुजी के व्यक्तित्व व आंदोलनों की सराहना की। उनके किए को याद किया। विधायकों द्वारा  गुरुजी को भारत रत्न देने की मांग पर सदन के बाहरर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी भावना पर सदन विचार करेगा।

वहीं जेएलकेएम के अध्यक्ष जयराम महतो ने कहा कि विधि का विधान है कि जिसका उदय होता है, उसका अंत होता है। लेकिन गुरुजी शुभ समय पर विदा हुए। उनकी पार्टी की राज्य में सरकार है। उनके पुत्र हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री हैं। इसलिए उनके सपनों और संकल्पों को पूरा करने का यह सही मौका है। इसके साथ ही जयराम महतो ने पारसनाथ की सबसे ऊंचे शिखर पर गुरुजी, विनोद बिहारी महतो, एके राय और निर्मल महतो की प्रतिमा स्थापित करने की भी मांग की। निर्मल महतो ने गुरुजी को याद करते हुए उनके शराब बंदी के संकल्प को पूरा करने की मांग की। सरयू राय ने गुरुजी के बहुआयामी व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर खड़े महान विभूतियों की श्रेणी में दिशोम गुरु को लाने के लिए प्रयास करने पर बल दिया। 

अरुप चटर्जी ने का कि विधानसभा परिसर में गुरुजी की प्रतिमा स्थापित हो। नेमरा में उनका समाधि स्थल बने ताकि वह टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित हो सके। सुरेश पासवान ने गुरुजी के आंदोलन और व्यक्तित्व पर विस्तार से अपनी बात रखी। इनमें अधिकतर नेताओं ने पूर्व मंत्री रामदास सोरे और पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर भी दुख व्यक्त किया। साथ ही उनके समाज के प्रति किए का याद दिलाया।


Read More News

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

सरायकेला में जंगली हाथियों का उत्पात, एक ही रात दो राशन दुकानें और घर क्षतिग्रस्त, कई एकड़ धान की फसल बर्बाद

सरायकेला-खरसावां के कुकड़ू और ईचागढ़ में जंगली हाथियों ने एक घर, दो राशन दुकानों और धान की फसलों को...

छठ पूजा के रंग में रंगीं अक्षरा सिंह, नहाय-खाय का प्रसाद बनाते वीडियो वायरल, लालू-राबड़ी समेत कई नेताओं को दिया न्योता

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने छठ पूजा पर नहाय-खाय का प्रसाद बनाते वीडियो शेयर किया। लालू यादव,...

झारखंड में छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर AISF ने राज्यपाल से की मुलाकात, कल्याण मंत्री से मांगा इस्तीफा

झारखंड में 2023 से छात्रवृत्ति भुगतान लंबित होने का आरोप लगाते हुए AISF ने राज्यपाल संतोष गंगवार से...

Read More