बारिश का कहर, कई कच्चे मकान हुए जमींदोज

News Saga Desk

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। शुक्रवार की शाम पटमदा और बोड़ाम थाना क्षेत्र में कई कच्चे मकान भरभराकर गिर पड़े, जिससे प्रभावित परिवार अब खुले आसमान तले जिंदगी गुजारने को मजबूर हो गए हैं। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल राहत की मांग की है।

पटमदा प्रखंड के लावा गांव स्थित बहड़ाडीह टोला में शुक्रवार देर शाम एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। यह मकान बंगाल मूल की विधवा बेबी दास का परिवार किराए पर लेकर रहता था। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर के भीतर कोई मौजूद नहीं था। लेकिन मलबे में पलंग, बर्तन, अनाज और जरूरी सामान दबकर नष्ट हो गए। अब बेबी दास, उनके बेटे सुमन दास (जो मोबाइल दुकान में मजदूरी करता है) और बेटी दूसरे के घरों में शरण लेने को मजबूर हैं।

इसी तरह बोड़ाम थाना क्षेत्र के भूला गांव में मान सिंह, नेपाल सिंह और सर्वेश्वर कर्मकार के कच्चे मकान भी बारिश की मार झेलते हुए धराशायी हो गए। मान सिंह ने बताया कि उनके पास एक ही मिट्टी का घर था, जिसमें परिवार के साथ-साथ बैल और बकरियां भी रहती थीं। घर गिर जाने से अब वे पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं। नेपाल सिंह और सर्वेश्वर कर्मकार के परिवारों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ितों का कहना है कि भारी बारिश के बीच उनके पास न रहने की जगह है और न ही खाने को पर्याप्त अनाज। उन्होंने जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शीघ्र मदद की अपील की है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More