उत्तराखंड के थराली में बादल फटने से मौत, 80 घरों में 2 फीट तक मलबा; दुकानें और बाजार भी तबाह, आर्मी ने शुरू किया रेस्क्यू

News Saga Desk

देहरादून। उत्तराखंड में चमोली जिले के थराली में शुक्रवार देर रात बादल फट गया। हादसा रात 1 से 2 बजे के बीच हुआ। आसपास के दो गांव सागवाड़ा और चेपड़ों में काफी नुकसान हुआ। चमोली के DM संदीप तिवारी ने बताया कि थराली तहसील मुख्यालय के एक किलोमीटर के दायरे में कई जगहों पर तबाही मच गई क्योंकि स्थानीय नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया।

चेपड़ों गांव में एक व्यक्ति लापता है, जबकि सागवाड़ा में एक घर पर मलबा गिरने से एक लड़की दब गई थी। कुछ घंटो बाद उसका शव बरामद कर लिया गया। दोनों गांवों में मिलाकर कुल 70-80 घरों में करीब 2 फीट तक मलबा घुस गया। थराली को जोड़ने वाला कर्णप्रयाग-ग्वालदम नेशनल हाईवे मिंग गधेरा के पास मलबा आने के कारण बंद हो गया है।

उत्तराखंड में पिछले 18 दिनों में बादल फटने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 5 अगस्त को धराली में बादल फटा था, जिसमें 5 की मौत हुई और 100 से ज्यादा लापता हुए। उधर मौसम विभाग ने शनिवार को 19 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया। उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड में मध्यम बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 23 से 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से नेशनल हाईवे-305 समेत 347 सड़कें अभी भी बंद हैं। 20 जून से मानसून शुरू होने के बाद से अब तक 295 मौतें हो चुकी हैं।

रात में फटा बादल, देखें तस्वीरें

उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार देर रात 1 बजे बादल फटा। नदियां ओवरफ्लो हो गईं।

उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार देर रात 1 बजे बादल फटा। नदियां ओवरफ्लो हो गईं।

थराली तहसील के आसपास एक किमी के दायरे में मलबा फैल गया।

थराली तहसील के आसपास एक किमी के दायरे में मलबा फैल गया।

थराली में राहत-बचाव के लिए सेना लगाई गई

थराली में राहत-बचाव के लिए सेना लगाई गई है। 50 जवानों वाली इन्फैंट्री बटालियन की एक टुकड़ी को रुद्रप्रयाग से बुलाया गया। सेना के जवान रास्ते से मलबे को हटा रहे हैं।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More