अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ की शूटिंग शुरू

News Saga Desk

90 के दशक में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रही थी। इस दौरान दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दीं, जिनमें ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘तू चोर मैं सिपाही’, ‘दिल्लगी’ और ‘आरजू’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके बाद लंबे अंतराल के बाद साल 2008 में दोनों टशन में एक बार फिर साथ नज़र आए थे। अब करीब 16 साल बाद अक्षय और सैफ एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखने वाले हैं। उनकी नई फिल्म का नाम है ‘हैवान’, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन जाधव कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल शुरू हो चुकी है। हाल ही में अक्षय कुमार ने सेट से एक वीडियो भी शेयर किया है।

अक्षय कुमार और सैफ अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। इसी मौके पर अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह हाथ में ‘हैवान’ नाम लिखा क्लैपबोर्ड थामे नजर आ रहे हैं। वीडियो में अक्षय, सैफ अली खान और डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ मज़ाक-मस्ती और बातचीत करते भी दिखते हैं। वीडियो के साथ अक्षय ने कैप्शन में लिखा, “हम सब थोड़े शैतान होते हैं। कुछ संत होते हैं, तो कुछ अंदर से राक्षस। अपने पसंदीदा डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ फिल्म हैवान की शूटिंग शुरू कर रहा हूँ। 18 साल बाद सैफ के साथ काम करके बेहद खुश हूँ। चलिए, हैवानियत की शुरुआत करते हैं।”

फैन्स लंबे समय बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी को फिर से पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में शेयर किए गए वीडियो में दोनों सितारे शूटिंग शुरू करने को लेकर काफी जोश में नजर आए। वहीं अक्षय कुमार की दूसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ भी रिलीज़ के लिए तैयार है। इस बार फिल्म में दर्शकों को डबल धमाका मिलेगा क्योंकि दोनों जॉली, अरशद वारसी और अक्षय कुमार, एक साथ नजर आएंगे। उनके साथ एक बार फिर सौरभ शुक्ला जज की भूमिका में लौट रहे हैं। फिल्म में अक्षय और अरशद की कॉमेडी जुगलबंदी दर्शकों को खूब हंसाने वाली है।


Read More News

सरायकेला में जंगली हाथियों का उत्पात, एक ही रात दो राशन दुकानें और घर क्षतिग्रस्त, कई एकड़ धान की फसल बर्बाद

सरायकेला-खरसावां के कुकड़ू और ईचागढ़ में जंगली हाथियों ने एक घर, दो राशन दुकानों और धान की फसलों को...

छठ पूजा के रंग में रंगीं अक्षरा सिंह, नहाय-खाय का प्रसाद बनाते वीडियो वायरल, लालू-राबड़ी समेत कई नेताओं को दिया न्योता

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने छठ पूजा पर नहाय-खाय का प्रसाद बनाते वीडियो शेयर किया। लालू यादव,...

झारखंड में छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर AISF ने राज्यपाल से की मुलाकात, कल्याण मंत्री से मांगा इस्तीफा

झारखंड में 2023 से छात्रवृत्ति भुगतान लंबित होने का आरोप लगाते हुए AISF ने राज्यपाल संतोष गंगवार से...

Read More