पाकिस्तान के फील्ड मार्शल मुनीर पहुंचे तुरबत, बलोचिस्तान के हालात लिया जायजा

News Saga Desk

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख (सीओएएस) फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने अशांत प्रांत बलोचिस्तान के तुरबत की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सरफराज बुगती और तुरबत नागरिक प्रशासन के प्रतिनिधियों से बातचीत कर प्रांत के हालात का जायजा लिया। डाॅन अखबार ने यह जानकारी रेडियो पाकिस्तान द्वारा शनिवार को प्रसारित रिपोर्ट के हवाले से दी है।

डाॅन के अनुसार, यात्रा के दौरान मुनीर ने बलोचिस्तान की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों में सेना के अटूट समर्थन की पुष्टि की। अधिकारियों के अनुसार, संघीय सरकार ने कई बार बलोचिस्तान के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। इस में बुनियादी ढांचे की भारी कमी है। यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। जून में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसे अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक बताया था।

फील्ड मार्शल मुनीर ने स्थिति में बदलाव के लिए नागरिक-सैन्य संयुक्त प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेना की कोशिश सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति को पटरी पर लाना है। मुनीर ने इस दाैरान सैनिकों से भी बातचीत की। उल्लेखनीय है कि पिछले माह बलोचिस्तान कैबिनेट ने सुरक्षा बढ़ाने के मकसद से नए पुलिस थानों की स्थापना की घोषणा की है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More