BCCI जल्द नए स्पॉन्सर की तलाश में, Asia Cup में ‘सूर्या ब्रिगेड’ की चुनौतियां बढ़ने की संभावना

News Saga Desk  

ड्रीम11 ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को ये आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया है कि अब वे भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य प्रायोजक नहीं रह सकते। इसके बाद भारतीय टीम को 9 सिंतबर से शुरू हो रहे एशिया कप मे बिना मुख्य प्रायोजक के खेलना पड़ सकता है।

Dream11 ने छोड़ी इंडिया की स्पॉनसरशिप

दरअसल, राज्यसभा में पिछले गुरुवार को आनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक 2025 पारित हुआ था, जिसके बाद सभी आनलाइन गेमिंग ऐप पर प्रतिबंध लग गया है। अभी तक भारतीय टीम के मुख्य प्रायोजक रहे फैंटेसी गेमिंग ऐप ड्रीम-11 पर भी इसका असर पड़ा है। 2023 में ड्रीम 11 ने बीसीसीआई के साथ तीन साल के लिए 358 करोड़ रुपये का अनुबंध किया था।

जिसके बाद से भारतीय पुरुष, महिला और अंडर-19 टीम की जर्सी पर ड्रीम 11 का नाम लिखा जाता है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा,

“विधेयक पारित होने के बाद मुख्य प्रायोजक ने करार खत्म करने को लेकर आधिकारिक तौर पर हमें सूचित किया है।  हमारी टीम उस पर काम कर रही है। नया प्रायोजक खोजना भी प्रक्रिया का हिस्सा है लेकिन एशिया कप में बहुत कम समय है। इन सब चीजों में बहुत सारी कानूनी प्रक्रिया भी होती हैं, जिसमें समय लगता है। ये बिल्कुल अलग स्थिति है।”

2026 तक के लिए था कॉन्ट्रैक्ट

अगर एशिया कप से पहले भारतीय टीम (Indian National Cricket Team) को नया प्रायोजक नहीं मिलता है तो उसे बिना टाइटल स्पांसर के ही टूर्नामेंट खेलना होगा। ये करार तीन वर्ष का था और 2026 तक चलना था। ड्रीम 11 आइपीएल के प्रायोजकों में से एक है। इसके साथ ही दूसरे बड़े आनलाइन फैंटेसी गेम ऐप माय 11 सर्किल का भी बीसीसीआइ से करार था।

आईपीएल ने 2024 में पांच सीजन के लिए माय 11 सर्किल के साथ 625 करोड़ रुपये का करार किया था, यानी प्रत्येक वर्ष 125 करोड़ रुपये कंपनी की ओर से बीसीसीआई को मिल रहे हैं। अभी सिर्फ दो सीजन ही गुजरे हैं और तीन सीजन का करार बाकी था, लेकिन उसमें भी नया प्रायोजक ढूंढना पड़ेगा। हालांकि उसमें इतनी दिक्कत इसलिए नहीं आएगी क्योंकि उसके लिए अभी काफी समय है।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More